ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फरीदाबाद : अवैध खनन मामले में यमुना रेती से भरे हाईवे को किया काबू

 थाना तिगांव प्रभारी इंस्पेक्टर दलबीर सिंह की टीम ने अवैध खनन मामले में एक हाईवे को ड्राइवर व कंडक्टर सहित काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बिजेंदर और सौरव का नाम शामिल है।

आरोपी बिजेंदर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गांव भीमगढ़ का तथा आरोपी सौरभ उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के गांव मंडिया का रहने वाला है। आरोपियों को जसाना से शाहाबाद रोड पर दिन में सब इंस्पेक्टर रमेश चंद, चालक सिपाही भूपेंद्र तथा सहयोगी वीर सिंह के द्वारा थाना तिगांव एरिया से काबू किया गया है। हाईवा को पुलिस टीम द्वारा थाना में लाया गया। आरोपी के खिलाफ चोरी,कानून तोडऩे व रोड पर गफलत ड्राइविंग करने व माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर नियम अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हाईवे के मालिक की पुलिस टीम तलाश कर रही है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *