ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हिसार: हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ ने दिया संगठन की मजबूती के लिए जोर

 हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया है। संगठन नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन की मजबूती जरूरी है और हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष करने वाला ऐसा संगठन है, जिसमें कर्मचारियों का अटूट विश्वास है।

हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ की डिपो इकाई की बैठक बुधवार को हिसार डिपो कार्यालय में राज्य वरिष्ठ उप प्रधान कुलदीप पाबड़ा व सुभाष ढिल्लो ने की जबकि सचिव सलीम सरसौद ने संचालन किया। बैठक में चेयरमैन रामसिंह बिश्नोई व सुभाष ढिल्लो सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। डिपो प्रधान अजय दुहन ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में, डिपो पदाधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से हम लगातार कर्मचारियों की मांगे व समस्याएं उठा रहे हैं। इस अवसर पर डिपो कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कुछ नए पदाधिकारी नियुक्त किए गए। अब नई व अपडेट कार्यकारिणी के अनुसार रामसिंह बिश्नोई चेयरमैन, अजय दुहन प्रधान, सचिव सलीम, संदीप घिराय वरिष्ठ उप प्रधान, सुदर्शन उप प्रधान, दर्शन जांगड़ा को मुख्य संगठन सचिव व प्रवक्ता, नरेन्द्र सोथा को संगठन सचिव, दिनेश धीरणवास को सह सचिव, विजेन्द्र जांगड़ा को सहायक कैशियर, नागेन्द्र जांगड़ा को आडिटर, हनुमान जांगड़ा को कानूनी सलाहकार व अनिल सुलखनी को कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा मनीष चहल, ईश्वर, महिपाल, धीरज, सुखदेव, जयबीर व सुनील को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। डिपो चेयरमैन रामसिंह बिश्नोई व डिपो प्रधान अजय दुहन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनसे संगठन की मजबूती व कर्मचारियों के हितों के लिए काम करने का आह्वान किया। वरिष्ठ नेता कुलदीप पाबड़ा व सुभाष ढिल्लो ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *