ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुंबई सेंट्रल और माहिम स्‍टेशनों के बीच रात्रिकालीन ब्लॉक

मुंबई, 13 जुलाई, । रेल पथ, सिगनलिंग प्रणाली तथा ऊपरी उपस्करों के रख-रखाव के लिए पश्चिम रेलवे 13/14 जुलाई, 2024 के बीच की मध्यरात्रि को 00.15 बजे से 04.15 बजे तक मुंबई सेंट्रल एवं माहिम स्टेशनों के बीच अप एवं डाउन फास्‍ट लाइनों पर चार घंटे का जम्बो ब्लॉक करेगा। ब्लॉक अवधि के दौरान फास्‍ट लाइन की सभी ट्रेनों का परिचालन सांताक्रुज एवं चर्चगेट स्टेशनों के बीच धीमी लाइनों पर किया जाएगा। इसके फलस्वरूप पश्चिम रेलवे उपनगरीय खंड पर रविवार, 14 जुलाई 2024 को कोई दिवसकालीन ब्लॉक नहीं रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *