ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विश्व शांति के लिए दुबई के स्टेडियम में सार्वजनिक ध्यान कार्यक्रम का आयोजन करेंगे श्री श्री रविशंकर

आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने बुधवार को कहा कि वह खाड़ी सहयोग परिषद के देशों के 15,000 से अधिक प्रतिभागियों के साथ विश्व शांति के लिए शुक्रवार को दुबई में एक सार्वजनिक ध्यान कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। यह कार्यक्रम दुबई के अल नस्र क्लब-अल मकतूम स्टेडियम में आयोजित होगा। ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के संस्थापक रविशंकर को शांति स्थापना, आपदा राहत कार्य, गरीबी उन्मूलन और जलवायु कार्रवाई के जरिये उनके योगदान के बारे में भाषण देने के लिए कॉप 28 में आमंत्रित किया गया है।

रविशंकर ने कहा कि वह खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के देशों बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के 15,000 से अधिक प्रतिभागियों के साथ विश्व शांति के लिए एक सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। दुनिया भर के लाखों लोग इस कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से भी जुड़ेंगे। आध्यात्मिक गुरु लोगों को आंतरिक शांति के अनुभव से अवगत कराएंगे जिसके बारे में उनका दावा है कि यह विश्वव्यापी सद्भाव की दिशा में पहला कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *