ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अज्ञात महिला का मिला शव, हत्या की आशंका

गोंडा-बहराइच हाइवे पर मलावा गांव में झाड़ियों में अज्ञात महिला का शव मिला। महिला के शरीर पर चोट के निशान भी देखे गए। ग्रामीणों ने हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई है। शव मिलने की सूचना पर एसपी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

गोंडा-बहराइच मार्ग पर पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मलावा गांव के निकट से सरयू नहर की शाखा निकली है। उसी के सामने झाड़ियां हैं। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के लोग आवागमन कर रहे थे। आवागमन के दौरान कुछ लोगों ने एक महिला का शव झाड़ियों में पड़ा देखा। इस पर लोगों में हड़कंप मच गया। पयागपुर थाने में घटना की सूचना दी गई। थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। महिला के शव मिलने की सूचना थानाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को दी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा भी गांव पहुंच गए। फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंची। एसपी ने मामले की जांच कर पुलिस को महिला की पहचान और घटना के खुलासे के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि महिला की उम्र 25 वर्ष के आसपास है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पहचान और खुलासे के लिए पुलिस टीम लगी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *