ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पति के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए 9 साल से भटक रही थी महिला, समाधान दिवस में बना

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील कोंच के तहसील सभागार में जनसुनवाई को गम्भीरता से सुनते हुए शिकायतकर्ताओं द्वारा प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं ससमय करने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस कोंच में 52 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

शिकायतकर्ता मंगल सिंह निवासी पिरौना ने गली में पशु बांधने की शिकायत करने पर जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष एट को निर्देशित किया कि सार्वजनिक रास्ते पर कोई भी पशु न बांधे, इसका मौके पर जाकर निस्तारण करना सुनिश्चित करे। शिकायतकर्ता बताशी देवी निवासी कोंच ने शिकायती पत्र देकर अपने मृतक पति का मृत्यु प्रमाण पत्र न बनाये जाने की शिकायत की जो कि 9 साल से प्रमाण पत्र नहीं बनाया गया जिस पर जिलाधिकारी ने पीड़िता की शिकायत का संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित कर तत्काल पीड़िता को मौके पर ही प्रमाण पत्र दिलाया गया।

जिलाधिकारी ने जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में फर्जीवाड़ा मिलने पर सम्बंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने शासन की अपेक्षा के अनुसार जनपद में जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संवेदनशील होकर पीड़ित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए अधिकारियों से स्पष्ट अपेक्षा की गई है।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अतुल कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.एन.डी.शर्मा, परियोजना निदेशक शिवकांत द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी राम सिंह सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *