ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बंगाल में कंचनजंगा एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई, सीएम ममता बनर्जी ने जताई चिंता

कोलकाता, 17 जून। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में बड़ी रेल दुर्घटना हुई है। जिसमें कुछ लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की आशंका है।

नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सियालदह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस सोमवार को न्यू जलपाईगुड़ी के पास फांसीदेवा के रंगापानी में एक मालगाड़ी से टकरा गई है। हालांकि, एनएफआर के कटिहार डिवीजन के डिवीजनल रेलवे मैनेजर ने बताया कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे हुई इस दुर्घटना में कुछ लोगों के घायल होने की अपुष्ट खबरें हैं। सूत्रों ने बताया है 5 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 30 लोग घायल हैं। उन्होंने बताया कि अगरतला से आने वाली 13174 कंचनजंगा एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के पास रंगापानी के पास मालगाड़ी से टकरा गई।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस दुर्घटना पर चिंता जाहिर की है। एक्स पर सीएम ने लिखा, “अभी-अभी दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा इलाके में एक दुखद रेल दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध हूं। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। कंचनजंगा एक्सप्रेस कथित तौर पर एक मालगाड़ी से टकरा गई है। बचाव और चिकित्सा सहायता के लिए डीएम, एसपी, डॉक्टर, एम्बुलेंस और आपदा प्रबंधन दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। युद्धस्तर पर बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *