• April 19, 2025

दिल्ली में बुधवार का दिन इस सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन था , जाने कैसे

दिल्ली में बुधवार का दिन इस सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। बीते दिन बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री से अधिक रहा इससे पहले 19 जनवरी को तापमान 26.1 डिग्री दर्ज किया गया था।

दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना है मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज गुरुवार की सुबह मध्यम कोहरा रहेगा साथ ही बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।वहीं शाम या रात के समय हल्की धुंध नजर आ सकती है।

अधिकतम तापमान बीस डिग्री
आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं 24 से 28 जनवरी तक तापमान में बढ़ा उतार चढ़ाव नहीं होगा। इस दौरान मध्यम कोहरा रहेगा वहीं अधिकतम तापमान बीस डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ से दस डिग्री तक रहेगा।

दूसरा सबसे गर्म दिन
राजधानी दिल्ली में बुधवार को इस सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। जनवरी में यह दूसरा मौका है जब अधिकतम तापमान 25 डिग्री से अधिक रहा। इससे पूहले 19 जनवरी को तापमान 26.1 डिग्री दर्ज किया गया था। बुधवार को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री रहा यह सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक रहा वहीं न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.8 डिग्री गर्म रहा। जबकि हवा में नमी का स्तर 55 से 100 प्रतिशत रहा।

तापमान में बढ़ोतरी देखी गई
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के दौरान एक से दो दिनों तक पूरे उत्तर भारत में तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। इसके बाद ठंड बढ़ेगी 24 जनवरी से जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होगा तो तापमान गिरना शुरू होगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि स्मॉग के कारण हवा की गुणवत्ता खराब हो सकती है।

एक्यूआई 321 दर्ज किया गया
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक सुबह सात बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 321 दर्ज किया गया, जो बहुत ही खराब श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत ही अधिक खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *