ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत, एशियाई बाजारों में चौतरफा बिकवाली

ग्लोबल मार्केट से आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं। वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ कारोबार होता रहा। एशियाई बाजार में भी आज चौतरफा दबाव बना हुआ नजर आ रहा है।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,551.20 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डैक ने 0.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 14,163.11 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज 0.06 प्रतिशत टूट कर 36,034.11 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ कारोबार करते रहे। एफटीएसई इंडेक्स 0.34 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,515.38 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.66 प्रतिशत प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,435.99 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 123.33 अंक यानी 0.74 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,656.44 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में आज चौतरफा गिरावट का रुख बना हुआ है। एशिया के सभी 9 बाजारों में बिकवाली का दबाव बना हुआ है, जिसकी वजह से सभी 9 सूचकांक लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 89 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 21,008 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.36 प्रतिशत टूट कर 17,297.48 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

निक्केई इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 536.41 अंक यानी 1.60 प्रतिशत फिसल कर 32,909.49 अंक तक पहुंच गया है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स भी 240.20 अंक यानी 1.46 प्रतिशत लुढ़क कर 16,223.06 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। स्ट्रेट टाइम्स इंडेक्स भी फिलहाल 0.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,057.36 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 1.05 प्रतिशत टूट कर 1,374.90 अंक तक गिर गया है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,493.61 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.40 प्रतिशत टूट कर 7,058.98 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,960.33 अंक के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *