ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रेलवे ईसीसी के 19 डेलीगेट के चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान जारी

झांसी, 26 जून। रेलवे की ईसीसी सोसाइटी के 19 डेलीगेट का चुनाव बुधवार को निष्पक्ष व शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। झांसी मंडल में 17,231 रेल कर्मचारी 19 डेलीगेट के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव प्रचार समाप्त होने के पूर्व तक दो मान्यता प्राप्त व एक गैर मान्यता प्राप्त रेल कर्मचारी यूनियनें अपने अपने डेलीगेट को विजयी बनाने को हवा का रुख अपनी ओर मोड़ने के लिए पूरी ताकत झोंके रहीं।

झांसी मंडल में 19 डेलीगेट के चुनाव हेतु मतदान 27 बूथों पर होगा। डीआरएम कार्यालय, डीजल शेड, एसी शेड, स्टेशन, वर्कशॉप, स्टोर, रेल कोच कारखाना में बूथ बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी बूथ बनेंगे, ताकि रेलकर्मी आसानी से वोट डाल सकें। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। मतदान में झांसी के 11,676, वर्कशॉप के 2,670, झांसी स्टोर व एमएलआर के 619, ग्वालियर के 1,955 व मानिकपुर के 311 रेल कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतगणना अगले दिन बृहस्पतिवार को होगी।

इस बार मान्यता प्राप्त संगठन एनसीआरएमयू व एनसीआरईएस के अलावा गैर मान्यता प्राप्त संगठन यूएमआरकेएस ने अपने अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं ने अपने अपने संगठन को कर्मचारियों का हितैषी साबित करने में एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। यूनियन के पदाधिकारी कम ब्याज दर, गारंटर की बाध्यता समाप्त करने, लोन का बीमा कराने, चक्रवृद्धि ब्याज समाप्त करने, दुर्घटना होने पर परिवार को आर्थिक सहायता देने, मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देने आदि के मुद्दे उठाते हुए रेल कर्मचारियों के बीच पहुंचते रहे। इस दौरान कतिपय कर्मचारियों द्वारा एक संगठन छोड़ दूसरे का झंडा थामने की प्रक्रिया भी चली। इस प्रक्रिया से संबंधित संगठन के डेलीगेट चुनने में कितनी असर करेगी यह भविष्य तय करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *