ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली

जालौन, 26 जून  जनपद के रेंढर थाना क्षेत्र में पुलिस और लुटेरे गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, वही एक अन्य समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लुटेरों के पास से पुलिस ने तीन तमंचे दो कारतूस और एक बाइक बरामद की है।

क्षेत्राधिकार शैलेंद्र वाजपेई ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की बीती रात को एसओजी, सर्विलांस टीम व थाना रेंढर पुलिस की सयुंक्त टीमें कमसेरा चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान मुखबिर व आने जाने वाले लोगों ने बताया कि कुछ बदमाश कमसेरा अमखेड़ा रोड पर राहगीरों से लूट पाट आदि कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीमों ने अभियुक्तों की गिरफ़्तारी के लिए दबिश दी तो बाइक सवार अभियुक्तों द्वारा भागने का प्रयास करते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। आत्मरक्षा हेतु पुलिस टीम द्वारा जवाबी फ़ायरिंग की गई, जिसमें दो शातिर लुटेरे गोली लगने से घायल हो गए तथा एक अन्य अभियुक्त समेत तीन लुटेरों को गिरफ़्तार कर लिया गया। अभियुक्तों के पास से तीन अवैध असलाह, ज़िंदा व खोखा कारतूस आदि सामान बरामद हुए हैं। घायल अभियुक्तगणों में सुनील कुशवाहा व अखिलेश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है।

सीओ के मुताबिक अभियुक्तगणों ने पूछताछ में बताया कि वे जालौन एवं उसके आस पास के जिलों में राहगीरों को टारगेट करके उनसे लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। घायल लुटेरों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है और जनपद समेत आसपास के जिलों में कई लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *