ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रेलवे टिकट की कालाबाजारी करते एक दुकानदार गिरफ्तार

रांची, 26 जून । रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रेलवे टिकट की कालाबाजारी करते एक दुकानदार रिजवान अहमद को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ ने अपराध शाखा रांची के साथ मिलकर लोकल पुलिस गोंदा थाना की सहायता से यह कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर गोंदा थाना के कांके रोड स्थित चांदनी चौक के

मरियम कंप्युटर में छापेमारी की गई। जांच के दौरान दुकानदार रिजवान अहमद के पास से 14 ई-टिकट बरामद किए गए। बरामद टिकट का मूल्य 39 हजार था। पूछताछ में दुकानदार ने अपना जुर्म कबूल किया। रेलवे एक्ट की धारा 143 के तहत उसे गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *