October 4, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मां बाराही धाम देवीधुरा में आज से शुरू होगा विश्व कल्याण महायज्ञ, 24 तक चलेगा

जनपद के विकास खंड पाटी स्थित मां बाराही धाम देवीधुरा में हिन्दू पुरोहित संघ और बाराही मंदिर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आज 20 से 24 जून तक होने वाले विशाल विश्व कल्याण महायज्ञ की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पांच दिन तक चलने वाले इस महायज्ञ के दौरान होने वाले सभी कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

आयोजन समिति के लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ने कहा है कि यह दैवीय आयोजन किसी व्यक्ति विशेष का न होकर समस्त जनता का है। इसे सफल बनाने में क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक का सहयोग मिल रहा है। बाराही मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने बताया है कि सभी वैदिक पूजा और अनुष्ठान प्रधान पुरोहित आचार्य प्रकाश पांडेय, आचार्य विजय पांडेय सहित 11 विद्वान पुरोहित विधि विधान से करेंगे। अनुष्ठान का शुभारंभ ज्योतिर्मठ के पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती करेंगे।

इस अवसर पर अमरकंटक और डोल आश्रम के संस्थापक स्वामीकल्याण दास, महाराष्ट्र के देवनाथ मठ के स्वामी जितेंद्र नाथ, साध्वी विभानंद गिरी, डंडी स्वामी शंकरानन्द गिरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, आयोजन के प्रेरणास्रोत हीरा बल्लभ आदि शामिल होंगे। व्यवस्थाएं बनाने में रमेश राणा, रोशन सिंह लमगडिय़ा, नंदू पांडेय, अमित लमगडिय़ा, किशन सिंह लमगडिय़ा, जीत सिंह चम्याल, ललित सिंह, दीवान सिंह लमगडिय़ा, गिरीश सिंह, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह कठायत आदि सहयोग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.