ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ऋषिकेश में जी-20 के बाद भी किए जाएंगे, सौंदर्यीकरण के कार्य : बंशीधर

ऋषिकेश में मंसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण के जी-20 के अंतर्गत किए जा रहे सौंदर्यीकरण के कार्य इस बैठक होने के बाद भी किए जाएंगे। यह जानकारी एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने एमडीडीए के कार्यों का निरीक्षण के बाद दी। उन्होंने बताया कि त्रिवेणी घाट सहित अन्य स्थानों पर भी विभाग की ओर से क्षेत्र में सौंदर्यीकरण के काम किए जा रहे हैं।

जी-20 की बैठक में शामिल होने वाले विदेशी मेहमान त्रिवेणी घाट में होने वाली गंगा आरती में शामिल होंगे। इनके स्वागत के लिए जितनी भी तैयारियां हो रही है, इनमें सबसे बड़ी जिम्मेदारी मंसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के ऊपर है। भवनों की रंगाई पुताई, दीवारों पर आध्यात्मिक चित्र, दुकानों के बाहर एकरूपता वाले साइनेज, त्रिवेणी घाट की सजावट, मूर्तियों का हस्तांतरण, पुरानी मूर्तियों का सुंदरीकरण आदि सभी कार्य एमडीडीए की ओर से किए जा रहे हैं। त्रिवेणी घाट के समीप स्थित पुरातन महत्व वाले ऋषि कुंड का भी जीर्णोद्धार विभाग की ओर से किया जा रहा है।

इस इस दौरान एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने विभागीय सचिव मोहन सिंह बर्निया और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा सहित अन्य अधिकारियों के साथ ऋषि कुंड का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि ऋषि कुंड क्षेत्र का विकास के साथ सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। जी-20 के बाद भी इस पौराणिक महत्व वाले स्थल का काम जारी रहेगा। कुंड की सफाई के साथ-साथ इसके पौराणिक स्रोत की भी सफाई कराई जा रही है। यहां पानी की निरंतरता बनाने के भी उपाय किए जा रहे हैं। यहां जो भी काम होंगे, उसमें इस कुंड के पुरातत्व महत्व को सुरक्षित रखा जाएगा। त्रिवेणी घाट में उद्योगपति घनश्याम दास बिरला की मूर्ति को शिफ्ट कर दिया गया है, नए स्थान को भी भव्यता प्रदान की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जी-20 के बाद त्रिवेणी घाट में एक बड़ी एलइडी लगाए जाने की योजना है। जिसमें धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिए प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि त्रिवेणी घाट पार्किंग में जाने वाले क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया गया है, वहां क्षेत्र के धार्मिक स्वरूप से संबंधित श्रद्धालुओं के लिए भव्य सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *