ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

वर्चुअल डाक अदालत का आयोजन 23 अगस्त को

भारतीय डाक विभाग के रायगढ़ संभाग द्वारा 23 अगस्त 2023 को पूर्वान्ह 11 बजे से कार्यालय अधीक्षक डाकघर, पंजाब नेशनल बैंक के पास, अनाथालय रोड रायगढ़ में वर्चुअल डाक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

डाक अदालत में विभागीय अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं से काउंटर सेवा, बचत बैंक, मनी आर्डर, स्पीड पोस्ट, डाक जीवन बीमा इत्यादि में आने वाली समस्याओं को लेकर चर्चा की जाएगी। इच्छुक उपभोक्ता डाक सेवा से संबंधित अपनी शिकायत पूर्ण विवरण जैसे शिकायतकर्ता का नाम, पता, मोबाईल नंबर के साथ अधीक्षक डाकघर, रायगढ़ संभाग, अनाथालय रोड, रायगढ़ में 23 अगस्त या उससे पहले भेज सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *