ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

वेतन नहीं मिलने पर सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

वेतन भुगतान की मांग को लेकर भागलपुर नगर निगम के सफाई कर्मियों ने मंगलवार सुबह से कामकाज को ठप कर दिया। सफाई कर्मी नगर निगम के मुख्य द्वार पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन भी किया।

प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों का कहना है कि हमें हमारा वेतन आज के आज दिया जाए, वरना अनिश्चितकालीन हड़ताल होगा। आक्रोशित सफाई कर्मियों ने कि उन्हें नगर निगम प्रशासन की ओर से हर महीने कहा जाता है कि वेतन समय पर मिल जाएगा लेकिन समय पर वेतन नहीं मिलता है। जिससे हम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान सफाई कर्मियों ने भागलपुर की मेयर डाक्टर वसुंधरा लाल को जमकर कोसा और मेयर के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। सफाई कर्मियों ने कहा कि हर वर्ष विश्वकर्मा पूजा में सफाई कर्मियों लिए नगर निगम की ओर से भव्य भोज का आयोजन किया जाता रहा लेकिन इस बार किनारा कर दिया गया।

प्रधान सरकारी सफाई कर्मी ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी हर बार आश्वासन तो देते हैं लेकिन उसपर अमल नहीं करते। अगर अब भी हम लोगों की बातें नहीं मानी गई तो ऐसे सफाई कर्मियों अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मियों के साथ कई पार्षद भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *