ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मोहन भागवत ने पुणे के दगडूशेठ पंडाल में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने मंगलवार को पुणे के मशहूर दगडूशेठ गणपति पंडाल में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। इसके बाद पंडाल में भगवान गणेश की आरती की गई। बाद में पंडाल के द्वार अन्य भक्तों के लिए खोल दिए गए।

महाराष्ट्र समेत देशभर में आज से दस दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत हुई है। पुणे स्थित मशहूर गणपति मंडल के पंडाल का उद्घाटन सरसंघचालक डॉ. भागवत ने पूजा-अर्चना के साथ किया। इस वर्ष दगडूशेठ गणपति मंडल के बाहर की सजावट की थीम अयोध्या के निर्माणाधीन राम मंदिर पर आधारित है।

पुणे में हर्ष और उल्लास के साथ आज से दस दिवसीय गणपति उत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान कोई अप्रिय घटना न हो यह सुनिश्चित करने के लिए सात हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *