ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच-28) के बरौनी-मुजफ्फरपुर खंड पर मंगलवार को हादसे तीन युवक की मौत हो गई। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर के समीप की है।

बताया जाता है कि समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र स्थित नगरगामा गांव निवासी रामाशीष राम का पुत्र सत्यम कुमार, राम चरण राम का पुत्र श्रवण कुमार एवं नथुन राम का पुत्र अमन कुमार अपने रिश्तेदार से मिलने मोटरसाइकिल पर सवार होकर बेगूसराय जिले के गोविंदपुर जा रहे थे। इसी दौरान रसीदपुर के समीप ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रहे मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई।

इस टक्कर के बाद पीछे से आ रहे एक स्कार्पियो ने भी इन लोगों को धक्का मार दिया। जिससे चारों सड़क पर गिर गए। इस दौरान सत्यम कुमार एवं अमन कुमार दम तोड़ चुके थे। जबकि गंभीर रूप से घायल नगरगामा निवासी श्रवण कुमार एवं चिरंजीवीपुर निवासी विष्णुदेव दास के पुत्र बदलु दास को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया जहां पर श्रवण कुमार की भी मौत हो गई।

बदलु का इलाज दलसिंहसराय के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना के बाद बछवाड़ा थाने की पुलिस सत्यम एवं अमन के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। एक साथ तीन युवकों की मौत से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *