ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शोभायात्रा संग शुरू हुआ दस दिवसीय गणेश महोत्सव,

शहर के शंकर चौक स्थित श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में दस दिवसीय गणेश महोत्सव मंगलवार को भव्य शोभा यात्रा के साथ शुरू हो गया। शोभायात्रा ठाकुरबाड़ी परिसर से शुरु होकर शहर के डीबी रोड, थाना चौक, वीरकुंवर सिंह चौक, गांधी पथ, दहलान चौक, महावीर चौक, कपड़ा पट्टी होते हुए वापस ठाकुरबाड़ी में समाप्त हुई।

इस दौरान बाहर से आये कलाकारों के ढोल नगाड़े की थाप पर श्रद्धालु महिला, पुरुष एवं बच्चे थिरकते नजर आए। पीत व पारंपरिक परिधानों में सजे महिला-पुरुष ध्वज पताका लिए आकर्षक दिख रहे थे। शोभायात्रा में शामिल लोगों पर फूल बरसाकर लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान मौर्या रे बप्पा मौर्या रे धुन के साथ भक्तिमय जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा सम्पन्न होने के बाद महोत्सव स्थल में स्थापित भगवान गणेश एवं अन्य प्रतिमाओं की वैदिक मंत्रोच्चार से प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्रतिमा दर्शन एवं पूजापाठ के लिए दिनभर लोगों का आना लगा रहा।

संध्याकाल में महाआरती का आयोजन किया गया एवं मौजूद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। गणेश सेवा मंडल द्वारा आयोजित हो रहे इस धार्मिक कार्यक्रम में किसी भी श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसके लिए मंडल के सदस्यों को सुरक्षा की जिम्मेदारी भी दी गयी है। आयोजन स्थल पर सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही है। साथ ही व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का भी सहयोग मिलता दिखा।

शोभायात्रा में पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना अभिषेक गाड़ा, रणजीत दास, इंदु केशरी, मोती पंजियार, रोहित केसरी, राजा राज कुमार भगत, रंजय, संजय गुप्ता, पप्पू सिंह, मुकुल सिंह, मनोज यादव, अशोक पंजियार, प्रभु पंजियार, अमरेंद्र तिवारी, उमाशंकर गुप्ता, शक्ति गुप्ता, रामशंकर भगत, विनय गुप्ता, धीरज गुप्ता, नीरज गुप्ता, अमरजीत कुमार, अंचल आनंद, झब्बू साह, पवन गुप्ता, अमन कुमार गाड़ा, विमल कुमार, गोपाल दहलान, अमृता, ऋचा आकृति, श्वेता कुमारी, मनीषा, शुभाषणी, अंशु, स्नेहा स्वाति, स्वर्णा, शिवानी, कशक, मोनी, सोनी, रिमझिम सहित अन्य शामिल थीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *