ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बाइक की धक्के से सब्जी विक्रेता की मौत

बाइक की चपेट में आने से एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गई है। घटना बुधवार तड़के साहूडांगी-आमबाड़ी राजकीय सड़क पर घटी है। मृतक का नाम दुलाल आचार्य (55)है। वह आमबाड़ी के निवासी थे।

सूत्रों के अनुसार दुलाल आचार्य स्थानीय बाजार में सब्जियां बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। रोजाना की तरह आज भी वह साहूडांगी बाजार से सब्जी लेकर साइकिल से घर लौट रहे थे। तभी एक बाइक पीछे से उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गए। दूसरी तरफ घटना की सूचना पर आमबाड़ी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दुलाल आचार्य को बरामद कर राजगंज ग्रामीण अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *