ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दिव्यांगता बाधा नहीं विजेताओं ने उदाहरण पेश किया: डा. मनोज कुमार

राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में सोनीपत के तीन विद्यार्थियों ने विभिन्न समूहों में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है, जिनमें दो दिव्यांग छात्र शामिल हैं। दो अन्य दिव्यांगों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये गये। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने विजेताओं को बधाई संदेश में कहा कि इन विजेताओं ने यह उदाहरण प्रस्तुत किया है कि दिव्यांगता बाधा नहीं है। उपायुक्त ने विजेताओं का अपने कार्यालय में अभिनंदन किया।

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय बाल महोत्सव के तहत राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता-2021 का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय व. मा. विद्यालय माडल टाउन के छात्र दीपक सिंह ने व्हाईट समूह (10 से 16 वर्ष आयु वर्ग) में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में दिव्यांग छात्र-छात्राओं के दो अलग समूह (रैड व यैलो)बनाकर आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत यैलो समूह (05 से 10 वर्ष आयुवर्ग) में लिटल एंजल्स स्पेशल स्कूल के छात्र अयान तथा रैड समूह (11 से 18 वर्ष आयु वर्ग) में भी लिटल एंजल्स स्पेशल स्कूल के छात्र प्रियांक ने द्वितीय पुरस्कार जीते जबकि गर्वित और रूहचि स्कूल की छात्रा आरती ने यैलो समूह में सांत्वना पुरस्कार प्रप्त किये हैं।

उपायुक्त डा. मनोज कुमार ने कहा कि हर छात्र में प्रतिभा विद्यमान है, जिसे पहचानते हुए निखारने की जरूरत होती है। इसके लिए मंच मिलते हैं जिनका लाभ उठाना चाहिए। दिव्यांगों में भी प्रतिभा होती है, जिसे हमें समझना है। उन्हें उसी दिशा में आगे बढ़ाना चाहिए, जिसमें उनकी रुचि हो। डीसीपीओ सुरेखा हुड्डा, कार्यक्रम अधिकारी संदीप, सहायक कार्यक्रम अधिकारी धर्मपाल, लिटल एंजल्स स्कूल से सुशीला आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *