ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विपक्ष के एक्जिट पोल डिबेट में न शामिल होने पर वीडी शर्मा ने कसा तंज, तन्खा ने किया फैसले का स्वागत

कांग्रेस ने टेलीविजन चैनलों पर एक्जिट पोल की बहसों में भाग नहीं लेने का फैसला किया है। कांग्रेस के इस फैसले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने तंज कसा है। उन्होंने शनिवार को निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को चौथे स्तंभ पर विश्वास नहीं है। वहीं कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने पार्टी के फैसले का स्वागत किया है।

वीडी शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 55 साल तक राज किया तो लोकतंत्र की हत्या की। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर इतना अविश्वास। कांग्रेस को ओपिनियन पोल पर बहस के लिए मैदान में आना चाहिए। अब बचाव के लिए बहाना बनाकर भाग रही है।अटलजी की बात सच हो रही है। अटलजी ने कहा था हम यहां तुम वहां होंगे। आज वही हो रहा है।

एक्जिट पोल महज एक काल्पनिक अभ्यास: तन्ख

वहीं दूसरी तरफ राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के दिग्गज नेता विवेक तंखा ने पार्टी के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि एग्जिट पोल नतीजों में भाग न लेने के कांग्रेस के फैसले का पूरी तरह से समर्थन करता हूं। एक्जिट पोल महज एक काल्पनिक अभ्यास है। इसमें हर कोई दावा करता है कि हम जीत रहे हैं। विश्लेषण का काम विशेषज्ञों और मीडिया प्रतिनिधि पर छोड़ दें। देश को पता चल जाएगा कि कौन गोदी है और कौन असली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *