ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

(अपडेट) गंगा में नहाते हुए डूबे दो युवक

 दिल्ली और गुजरात से उत्तराखंड घूमने आए दो युवक गंगा में नहाने के दौरान डूब गए। दिल्ली से आया युवक ऋषिकेश में लक्ष्मणझूला स्थित बंबई घाट पर नहाने के दौरान गंगा में बह गया, जबकि गुजरात से आया युवक मुनी के रेती क्षेत्र में स्वामीनारायण घाट पर नहाने के दौरान गंगा में डूब गया।

एसडीआरएफ के प्रभारी कविंद्र सजवाण ने बताया कि शनिवार की सुबह चार दोस्त दिल्ली से ऋषिकेश घुमने आए थे। उनमें से एक युवक अर्चित कपूर पुत्र अविनाश कपूर निवासी डब्ल्यू 11 न्यू शाहदरा दिल्ली, लक्ष्मणझूला स्थित बंबई घाट पर नहाने के दौरान गंगा में बह गया। सूचना पर एसडीआरएफ व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। सर्च अभियान प्रारंभ कर दिया है।

इसी तरह थाना मुनी के रेती क्षेत्र अंतर्गत स्वामी नारायण घाट पर गुजरात से आया एक युवक नहाने के दौरान गंगा नदी में डूब गया। युवक की पहचान प्रकाश भाई पुत्र प्रभुदास भाई निवासी देवराजिया अमरेली गुजरात उम्र 33 वर्ष के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर जल पुलिस व एसडीआरएफ द्वारा सर्चिंग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *