ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चर्च कंपाउंड में अधेड़ महिला की चाकू मारकर हत्या

कैंट थाना क्षेत्र के छावनी क्षेत्र स्थित चर्च कंपाउंड में सोमवार को एक अधेड़ महिला सफाईकर्मी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ और छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

छावनी क्षेत्र स्थित चर्च कंपाउंड में झारखंड गुमला की रहने वाली विक्टोरिया(50)अपनी बहन रेटीना के साथ साफ सफाई का काम करती थी। दोनों चर्च के स्टाफ के लिए बने कमरे में एक साथ ही रहती थी। आज सुबह लगभग 7:30 बजे रेटीना चर्च में प्रतिदिन की भांति काम पर चली गई। पूर्वाह्न में विक्टोरिया की चीख पुकार सुनकर चर्च का गार्ड वहां पहुंचा तो उसे खून से लथपथ देख शोर मचाया। विक्टोरिया को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसकी हालत देख बीएचयू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बीएचयू जाते समय विक्टोरिया की रास्ते में ही मौत हो गई।

पूछताछ में आशंका जताई गई कि महिला से जबरदस्ती करने के प्रयास में असफल होने पर उसकी हत्या की गई है। आरोप है कि सफाईकर्मी की हत्या पास में ही रहने वाले ट्रॉली चालक ने की है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *