ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आदर्श नगर में हुआ मातृ सम्मेलन

जातीराम अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आदर्श नगर ऋषिकेश में आयोजित मातृ सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

सोमवार को विद्यालय में आयोजित मातृ सम्मेलन का शुभारंभ महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, राजश्री अकादमी के निदेशक राजेंद्र प्रसाद पांडे, हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष, प्रधानाचार्य गुरु प्रसाद उनियाल, हरगोपाल अग्रवाल अध्यक्ष ने किया।

मुख्य वक्ता कुसुम कंडवाल ने कहा कि बच्चे समाज व देश के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। जिनके सर्वांगीण विकास की जिम्मेदारी पूरी तरह से उनके माता-पिता के साथ उनके गुरु जनों की होती है। उनका कहना था कि शिशु मंदिर में अध्ययनरत भैया बहनों का संस्कार पक्ष बहुत ही मजबूत होता है। परिवार एक ऐसी कड़ी है जो भविष्य का निर्माता है। उन्होंने कहा कि आज के समाज में सभी माताओं को जागरूक होने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पांडे ने कहा कि भैया बहनों को अच्छे संस्कार देना आवश्यक है। इस मातृ सम्मेलन में अनेक बिंदुओं जैसे समय, स्वच्छता,अनुशासन, भोजन ,गृह कार्य पुस्तकों का रखरखाव आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई।विद्यालय के प्रधानाचार्य गुरु प्रसाद उनियाल ने शिक्षा के साथ संस्कार का होना आवश्यक है। अंत में विद्यालय के अध्यक्ष हरगोपाल अग्रवाल ने सभी मातृशक्ति का धन्यवाद करते हुए कहा की भैया बहनों के सर्वांगीण विकास के लिए माता की भूमिका सर्वोपरि है। इस अवसर पर भैया बहनों की माताएं और सभी स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *