ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राष्ट्रीय रोलर स्केट्स बॉस्केटबाल प्रतियोगिता में पदक विजेता हरियाणा के खिलाड़ियों का स्वागत

गुजरात के सूरत में आयोजित छठी राष्ट्रीय रोलर स्केट्स बॉस्केटबाल प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों का फतेहाबाद पहुंचने पर स्वागत किया गया। उक्त प्रतियोगिता में फतेहाबाद के नौ खिलाडिय़ों ने हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण व रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।

विजेता टीम का फतेहाबाद पहुंचने पर शानदार स्वागत किया गया। अतिरिक्त डॉ. ब्रह्मजीत सिंह रांगी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी वेद सिंह दहिया, एएईओ विजय जग्गा और जिला परिषद चेयरपर्सन सुमन खिचड़ ने सोमवार को विजेता खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एडीसी ने इन विद्यार्थियों को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित करने की बात कही।

एडीसी डॉ. ब्रह्मजीत सिंह रांगी व जिला मौलिक अधिकारी वेद सिंह दहिया ने विजेता खिलाडिय़ों का स्वागत करते हुए कहा कि फतेहाबाद में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यहां के खिलाडिय़ों ने राज्य स्तर पर ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने शानदार प्रदर्शन से जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी इन विजेता विद्यार्थियों से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि खेल आज केवल मनोरंजन का साधन ही नहीं रहे, बल्कि खेलों में शानदार प्रदर्शन कर विद्यार्थी अपने भविष्य को भी उज्ज्वल बना सकते हैं। सरकार भी खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें सरकारी नौकरियां देकर सम्मानित कर रही है।

उल्लेखनीय कि 28 से 30 दिसंबर को छठी राष्ट्रीय रोलर स्केट्स बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन गुजरात के सूरत शहर में किया गया, जिसमें देशभर से लगभग 20 राज्यों के 800 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में फतेहाबाद जिले से भी हरियाणा राज्य टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न आयु वर्ग में 9 खिलाडिय़ों ने कोच प्रमोद कौशिक व मैनेजर विसु कुमार के नेतृत्व में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में ओवरऑल तीसरी ट्रॉफी पर हरियाणा का कब्जा रहा। अंडर-11 आयु वर्ग में अर्शप्रीत व गुरु सहज ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-14 आयु वर्ग में कपीश कौशिक ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-19 वर्ष में रोमी, गुरामृत, अनुराग, चिराग व फरीद ने रजत पदक और सीनियर वर्ग में तुषार ने स्वर्ण पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया। इस अवसर पर समाजसेवी कृष्ण कुमार शाक्य, कृष्ण कौशिक, आदित्य शर्मा, विश्व कुलदीप, डॉ. चक्रवर्ती, बंसीलाल चौहान, कुलदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *