ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एनिमल की सफलता के बाद नई फिल्म के लिए तैयार हैं उपेंद्र लिमये

रणबीर कपूर, अनिल कपूर और रश्मिका अभिनीत फिल्म ”एनिमल” हाल ही में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए 900 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म का निर्देशन ”कबीर सिंह” फेम संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। फिल्म में मुख्य कलाकारों की तरह अभिनेता उपेन्द्र लिमये का भी काफी चर्चा हुई थी।

”एनिमल” में उपेन्द्र लिमये ने एक हथियार डीलर की छोटी सी भूमिका निभाई थी। भले ही ये रोल छोटा था लेकिन दर्शकों को खूब पसंद आया। उपेन्द्र के एंट्री सीन को काफी सराहना मिली थी। इसके कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। ‘एनिमल’ की सफलता के बाद उपेन्द्र की खूब चर्चा हुई। बड़े बजट की फिल्मों में अपने काम के लिए काफी सराहना पाने के बाद उपेन्द्र एक बार फिर बॉलीवुड में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने नई फिल्म की पहली झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

अभिनेता उपेन्द्र लिमये कुणाल खेमू द्वारा लिखित-निर्देशित ”मारगांव एक्सप्रेस” में अहम भूमिका निभाएंगे। इसमें अविनाश तिवारी, प्रतीक गांधी, दिव्येंदु प्रमुख भूमिका निभाने वाले हैं। फिल्म ”मारगांव एक्सप्रेस” 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *