ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सांसद रितेश पाण्डेय ने भाजपा का थामा दामन

बहुजन समाज पार्टी के अध्यक्ष मायावती को अपना इस्तीफा भेजने के साथ अम्बेडकर नगर के सांसद रितेश पाण्डेय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामा है। भाजपा से जोड़ते हुए चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पाण्डा, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रितेश पाण्डेय का स्वागत किया।

सांसद रितेश पाण्डेय ने भाजपा की सदस्यता लेने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री की विकास की नीतियों से प्रभावित होकर वह भाजपा में आये हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकास के सभी वायदों को पूरा किया है। वाराणसी से अयोध्या तक एक मुख्य मार्ग की मांग को भी अब पूरा कर दिया गया है।

उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने के प्रश्न पर कहा कि भाजपा ने मौका दिया तो वह फिर से अम्बेडकर नगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा पार्टी से जुड़कर विकास कार्यों का प्रचार प्रसार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *