• June 12, 2026

UP Weather Update: यूपी में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि की संभावना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। गुरुवार को कई जिलों में हुई बारिश और तेज आंधी के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक, तेज हवाएं और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के अनुसार 12 और 13 जून को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

ओलावृष्टि की चेतावनी

मौसम विभाग ने अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी और ललितपुर जिलों में ओलावृष्टि की आशंका जताई है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं सहित प्रदेश के दर्जनों जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

13 जून को भी बारिश का असर

मौसम विभाग के मुताबिक 13 जून को भी पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

बीते 24 घंटे में कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश

आईएमडी के अनुसार, गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक बीते 24 घंटों में गोरखपुर जिले के बांसगांव में सबसे अधिक 75 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा फतेहपुर में 48 मिमी, बाराबंकी के रामनगर में 46 मिमी, आजमगढ़ में 43.6 मिमी और संत कबीर नगर के धनघटा में 48 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बरेली में सर्वाधिक 40 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि मुजफ्फरनगर में 26.7 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। बारिश के चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *