ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

UP Board Exam 2023 : यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले जरूर कर ले ये काम, वरना परीक्षा में बैठने की नहीं मिलेगी अनुमति…

लखनऊ : इस माह फरवरी में यूपी बोर्ड के एग्जाम शुरू होने जा रहे है. इस साल आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा में 58 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स हिस्सा लेने वाले है. जिसको लेकर बच्चों में उत्साह है. बच्चे इन दिनों एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे है. इसी वक्त परीक्षा केंद्र की तरफ से एक चौंका देने जानकारी सामने आयी है. यह ऐसी जानकारी है यदि अगर स्टूडेंन्ट एडमिट कार्ड के साथ इस कार्य को पूरा नहीं करते है तो स्टूडेंट्स को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी.

दरअसल, यूपी बोर्ड एग्जाम से कुछ दिनों पहले परीक्षा केंद्र की तरफ से दी गयी जानकारी में बताया गया हैं कि, ”परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड किए जाएंगे. लेकिन स्टूडेंट्स इन्हें खुद डाउनलोड नहीं कर पाएंगे. उन्हें स्कूल जाकर अपने प्रिंसिपल से एडमिट कार्ड कलेक्ट करना होगा.”

एडमिट कार्ड में जरूर चेक कर ले ये चीजें

परीक्षा बोर्ड की तरफ से बहुत जल्द एडमिट कार्ड जारी होने वाले है. एडमिट कार्ड लेते समय रोल नंबर, नाम, क्लास व एग्जाम सेंटर के साथ ही कुछ अन्य चीजों को जरूर से चेक कर ले. इसके साथ एडमिट कार्ड पर स्कूल प्रिंसिपल के हस्ताक्षर और स्कूल की मुहर लगी होना बहुत जरुरी हैं. इसके बिना आपका एडमिट कार्ड वेरिफाई नहीं माना जाएगा। परीक्षा केंद्र पर इन दोनों चीजों का परीक्षार्थी के पास होना अनिवार्य है. अन्यथा परीक्षार्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

इस तारीख से शुरू होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं

16 फरवरी 2023 से यूपी बोर्ड परीक्षा की शुरुआत होने जा रही हैं. ये परीक्षाएं 3 मार्च 2023 और 4 मार्च 2023 को खत्म होंगी। यूपी बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में पढ़ने वाले प्राइवेट स्टूडेंट्स अपने एडमिट कार्ड खुद डाउनलोड कर सकेंगे, जबकि रेगुलर स्टूडेंट्स को उनके एडमिट कार्ड स्कूल से ही मिलेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *