ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

UP: कुशीनगर में CM योगी ने दी करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

कुशीनगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कुशीनगर के दौरे के दौरान जनपद को 2000 करोड़ रुपये की सौगात दी है | सीएम योगी ने करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी है। कुशीनगर के खड्डा तहसील में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 329 परियोजनाओं का लोकार्पण और 461 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। सीएम योगी ने तहसील भवन का जायजा लिया। इसे बाद वह श्री गांधी किसान इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। सीएम योगी के मंच पर आते ही जय श्री राम की जय घोष से पूरा पंडाल गूंज उठा।

गौरतलब है कि कुशीनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 400 करोड़ रुपये की लागत से करीब 329 परिजयोजनाओं का लोकार्पण। आपको बता दें कि उसमें प्रमुख रूप से पीडब्ल्यूडी की परियोजनाओं समेत खड्डा विधानसभा की करीब 194 करोड़ रुपये की लागत की एक दर्जन से अधिक परियोजनाएं शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: सीएम आवास पर कैबिनेट बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

 

ये भी पढ़ें: क्या तापसी पन्नू ने की हिन्दू धर्म विरोधी हरकत, इंदौर में दर्ज हुई FIR

 

ये भी पढ़ें: गोरखपुर: सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की सुनीं समस्याएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *