ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

क्या तापसी पन्नू ने की हिन्दू धर्म विरोधी हरकत, इंदौर में दर्ज हुई FIR

एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी एक्टिंग और दमदार बयानों के चलते जानी जाती है | लेकिन तापसी इस वक्त एक कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार हो गई हैं | हाल ही में उन्होंने एक ऐसा कारनामा कर दिया हैं जिसके चलते उनके समर्थक उन पर भड़क गए हैं और बुरी तरह फंस गई हैं | ऑनलाइन ट्रोलिंग के बाद अब मामला पुलिस तक पहुँच गया हैं | खबर आ रही हैं कि तापसी पन्नू के खिलाफ इंदौर के छत्रीपुरा थाने में फिर दर्ज की गई हैं |

एक्ट्रेस ने आखिर क्या कर दिया कि उनके चाहने वाले उनसे इतना खफा हो गए और एक्ट्रेस कानूनी पचड़े में फंस गईं। दरअसल, मामला यह हैं कि एक्ट्रेस पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने और अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा है। करीब 1 हफ्ते पहले एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी एक तस्वीर शेयर किया था।

बताया जा रहा हैं कि यह वीडियो एक फैशन शो के दौरान का है | जहाँ तापसी ने अश्लील ड्रेस पहनी हुई थी और साथ ही उन्होंने गले में मां लक्ष्मी मां का लॉकेट भी पहना हुआ था | अब पन्नू पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने सनातन धर्म को नीचे दिखाने की कोशिश है | कहा जा रहा है कि उन्होंने छोटे कपड़ों में अंग प्रदर्शन और साथ में गले में मां लक्ष्मी की छवि वाला हार पहन कर हिंदुयों की भावनाएं आहत करने का काम किया है |

वहीँ अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है | कहा जा रहा है कि अभी इस मामले में कोई फिर दर्ज नहीं की गई है | पूरे मामले की जांच हो जाने के बाद ही कोई ठोस कदम उठाया जायेगा |

ये भी पढ़ें : सीएम आवास पर कैबिनेट बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *