ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आठ पिल्लों की असामान्य मौत, जहर देकर हत्या का आरोप

सिलीगुड़ी में आठ पिल्लों की असामान्य मौत से सनसनी फैल गई है। घटना शनिवार देर रात सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर-18 के सुभाषपल्ली इलाके की है।

आरोप है कि किसी ने खाने में जहर मिलाकर पिल्लों को दिया जिसे खाने से आठों पिल्लों की मौत हो गई है। मामला संज्ञान में आते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर सिलीगुड़ी थाने की पुलिस और वार्ड पार्षद संजय शर्मा मौके पर पहुंचे। पार्षद ने घटना को निंदनीय और बहुत दुखद बताया। पशु प्रेमियों ने घटना की जांच कर दोषियों की कड़ी सजा की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *