ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रो. बीडी जोशी ने सुझायी श्रमिकों को शीघ्र और सुरक्षित निकालने की तकनीक

प्रो. बीडी जोशी ने उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को शीघ्र और सुरक्षित निकालने की तकनीक को बताते हुए उसे अमल में लाने की सरकार से अपील की है।

गुरुकुल कांगड़ी विवि से सेवा निवृत्त प्रो. जोशी ने कहा कि मैं एक छोटी सी तकनीक बता रहा हूं, जिसको यदि अभी तक अपनाया नहीं गया है तो इस तकनीक को अपनाया जाए। इसमें सबसे कम समय लगेगा यह सबसे सेफ तरीका भी है। उन्होंने कहा कि यह तकनीक किसे भेजनी है इसके संबंध में उन्होंने जानकारी नहीं है, किन्तु मीडिया के माध्यम से यह तकनीक मुख्यमंत्री के माध्यम से या अन्य किसी माध्यम से सिलक्यारा में जो टनल कोलैप्स के इंचार्ज इंजीनियर हैं, उनको पहुंचायी जा सकती है।

उन्होंने कहा कि यकीनन यह सबसे सुरक्षित तरीका है, जिसमें सबसे कम समय लगेगा और साथ ही साथ वर्टिकल खुदाई को भी जारी रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि मेरी इस तकनीक को भी ट्राई करें। मुझे विश्वास है यदि टनल का फर्श जहां पर मालवा पड़ा है उस स्थान पर चट्टान नहीं है तो यह सबसे सस्ता विकल्प और सुरक्षित विकल्प साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *