ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ऊना के सैनिक का श्रीनगर में बलिदान, सीएम ने जताया शोक

ऊना, 25 जुलाई । श्रीनगर के समीप आतंकवादियों के साथ बुधवार तड़के हुई मुठभेड़ में ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल के सेना के जवान नायक (गनर) दिलावर खान बलिदान हो गए। बंगाणा के घरवासड़ा के रहने वाले 28 वर्षीय दिलावर की पार्थिव देह गुरुवार वीरवार को दोपहर बाद करीब 2 बजे उनके पैतृक गांव लाई जाएगी।

सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक एस. कालिया ने बताया कि गुरुवार को शहीद दिलावर खान के पैतृक गांव घरवासड़ा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुस्लिम विधि से उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।

बता दें, मार्च, 1996 को जन्मे दिलावर 20 दिसंबर 2014 को सेना में भर्ती हुए थे।

सीएम ने जताया शोक

वीर सैनिक दिलावर खान की शहादत पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री समेत सारी कैबिनेट, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, ऊना के उपायुक्त जतिन लाल समेत ऊना जिले के सभी अधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी प्रदेशवासियों के लिए अत्यंत पीड़ा का क्षण है क्योंकि हमने प्रदेश का बेटा खोया है। भारत माता की रक्षा करते हुए आतंकवाद के विरुद्ध उनका यह सर्वोच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *