ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नक्सलियों का झारखंड-बिहार बंद शुरू, पुलिस अलर्ट

रांची, 25 जुलाई । प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के एक करोड़ के इनामी नक्सली नेता विवेक की पत्नी जया की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों ने झारखंड-बिहार बंद का ऐलान किया है। इस संबंध में बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के प्रवक्ता आजाद ने 25 जुलाई को बिहार-झारखंड बंद की घोषणा की है।

बंद को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी एसएसपी- एसपी को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। साथ ही सार्वजनिक स्थल और सड़कों पर पहली नजर रखने को कहा है। इसके अलावा रेलवे पुलिस को भी अलर्ट रहने को कहा है। एक्सप्रेस ट्रेनों के आगे पायलट ट्रेन चलाने को भी कहा है। प्रेस विज्ञप्ति के जरिये प्रवक्ता आजाद ने झारखंड पुलिस पर कई आरोप भी लगाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *