ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उल्हासनगर टैंकर विस्फोट मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

उल्हासनगर टैंकर विस्फोट मामले में उल्हासनगर पुलिस ने रविवार को कंपनी के मालिक, प्रबंधक और टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। टैंकर में विस्फोट होने से चार लोगों की मौत होने के इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

पुलिस के अनुसार उल्हासनगर इलाके में शनिवार को सेंचुरी रेयान नामक कंपनी में टैंकर विस्फोट हो गया था। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई थी, इनमें तीन की पहचान कर ली गई है, जबकि एक मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। इस घटना में घायल छह लोगों का इलाज कल्याण स्थित अस्पताल में हो रहा है।

कंपनी के प्रवक्ता मेहुल लालका ने बताया कि प्रबंधन ने इस घटना में मृतकों के एक आश्रित को नौकरी देने का निर्णय लिया है। साथ ही मृतकों के परिवार वालों को कंपनी की ओर से मुआवजा भी दिया जाएगा। इस घटना से सभी छह घायलों का इलाज कंपनी की ओर से किया जाएगा।

सहायक पुलिस आयुक्त (उल्हासनगर डिवीजन) अमोल कोली ने बताया कि इस मामले की छानबीन जारी है, लेकिन मामले की जांच औद्योगिक सुरक्षा विभाग के माध्यम से भी करवाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *