ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कैंचीधाम से राज्य में ”सांस्कृतिक उत्सव” का आगाज, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने श्रीराम लला के अयोध्या में विराजमान होने के उपलक्ष्य पर प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों और प्रतिष्ठानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत रविवार को कैंचीधाम से ”सांस्कृतिक उत्सव” का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रीराम शिला की साफ सफाई कर पूजा अर्चना करते हुए जन-जन को इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक दिन होगा। इस दिन शुभमुहूर्त में रामलला अयोध्या में विराजमान होंगे, जो हमारे देश के लिए एक शुभ समय और संकेत है। लंबे वर्षों के इंतजार के बाद रामलला अयोध्या में विराजमान होने जा रहे है। इस उपलक्ष्य पर राज्य सरकार की ओर से प्रदेश में जन सहभागिता से सांस्कृतिक उत्सव और समस्त धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर विशेष साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

अब कैंची धाम की मान्यता वैश्विक पटल तक पहुंच पहुंच गई है –

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर रोज कैंची धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। भक्तों की आस्था, भाव और आने वाले पांच दशकों में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का आकलन करते हुए सरकार कैंची धाम का मास्टर प्लान तैयार कर रही है। कैंची धाम मास्टर प्लान से आने वाले समय में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन बढ़ेगा और सरकार की आर्थिकी सुदृढ़ होगी।

24.68 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास –

रविवार को कैंची धाम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी का महिलाओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान सीएम धामी ने 24.68 करोड़ की लागत के शिलान्यास किए। इसमें सेनिटोरियम से सिरोड़ी मार्ग का सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए 1214.71 लाख,सैनिटोरियम से नैनीबैंड तक भवाली का निर्माण कार्य सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए 1162.32 लाख, कैंची हरतपा- हली मोटर मार्ग का नाम परिवर्तन कर शहीद लांस नायक संजय बिष्ट मार्ग का और नगर निगम हल्द्वानी वार्ड 54 में नीम के पेड़ से प्रताप सिंह बिष्ट के घर तक मार्ग का सुधारीकरण के लिए 90.65 लाख का शिलान्यास किया।

रामभक्ति में लीन होकर रामभजनों की स्तुति-

सर्वप्रथम मुख्यमंत्री ने कैंची धाम में राम शिला की साफ सफाई कर पूजा अर्चना की। उन्होंने रामभक्ति में लीन होकर रामभजनों की स्तुति की। मुख्यमंत्री ने कैंची धाम में नीब करौरी बाबा की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कैंचीधाम में आए भक्तों को प्रसाद वितरण किया। साथ ही विभिन्न प्रदेशों से आए लोगों से सरकार की कार्यप्रणाली के बारे में फीडबैक भी लिया। स्वच्छता अभियान में शामिल पर्यावरण मित्रों के कार्यों की सराहना करते हुए उनसे बातचीत की। मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों, स्वयं सहायता समूह, ग्राम प्रधानों एवं पर्यावरण मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक नैनीताल सरिता आर्य, भीमताल राम सिंह कैड़ा, रानीखेत प्रमोद नैनवाल, मंडी बोर्ड अध्यक्ष डा अनिल डब्बू, पेयजल अनुश्रवण समिति अध्यक्ष दिनेश आर्य, जिला महामंत्री रंजन बरगली, नवीन भट्ट, प्रकाश हरबोला, डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी वंदना सिंह, एसएसपी पी.एन मीना, एडीएम पी आर चौहान, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय और अन्य लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *