ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सड़क हादसे में बाप-बेटे की मौत, परिवार के तीन लोग घायल

राजधानी शिमला के ढली थाना क्षेत्र में एक कार के खाई में गिरने से बाप-बेटे की मौत हो गई और परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हुए। लोहड़ी पर्व पर हुई इस दुर्घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

हादसा शनिवार शाम शिमला- सुन्नी रोड पर बल्देयां के पास हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कार नंबर एचपी 30-6983 शिमला से करसोग की ओर जा रही थी। कार में एक परिवार के पांच सदस्य सवार थे। कार जब मशोबरा के समीप बल्देयां पहुंची तो ड्राइवर ने इस पर नियंत्रण खो दिया और यह अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। इस कार में मंडी जिला के करसोग के कथोल गांव का परिवार सफर कर रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने लोगों की मदद से बचाव कार्य किया। इस हादसे में ईश्वरदास (72) की मौके पर ही मौत ही गई जबकि उनके बेटे बाल कृष्ण (42) की उपचार के दौरान आईजीएमसी में मौत हुई। कार को ईश्वदार का बेटा बाल कृष्ण कार चला रहा था। इस हादसे में बाल कृष्ण की पत्नी रक्षा, उनके बेटे व बेटी को भी चोटें आई हैं। इन तीनों लोगों का आईजीएमसी इलाज चल रहा है।

एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि ढली पुलिस ने मामला दर्ज कर किया है और हादसों के कारणों की जांच की जा रही है। शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *