ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पंजाब सिंध क्षेत्र ट्रस्ट से किराया संबंधी विवाद को हल करने के लिए सौंपा ज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल संघर्ष समिति ने पंजाब सिंध क्षेत्र ट्रस्ट और व्यापारियों की बीच चल रहे किराया संबंधी विवाद को लेकर पंजाब सिंध क्षेत्र ट्रस्ट को एक ज्ञापन दिया है।

शुक्रवार को संस्था के प्रबंधक को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले 3 महीने से जिस तरह से किराया संबंधी विवाद को लंबित किया जा रहा है, अब यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगले तीन से चार दिन के अंदर इस संबंध में बैठक सुनिश्चित करें और व्यापारी हितों का ध्यान रखते हुए शीघ्र उचित निर्णय लें, अन्यथा व्यापारी समाज अपने इस आक्रोश को बहुत ज्यादा दिन तक रोक नहीं पाएगा। इसके परिणामस्वरूप लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से ट्रस्ट के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, जिला महामंत्री दीपक कुमार तायल, नगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा, वरिष्ठ व्यापारी नेता राजकुमार अग्रवाल, संजय शास्त्री, राकेश अग्रवाल, अंशुल अरोड़ा, भारत भूषण कुंदनानी, जितेंद्र आनंद, विवेक गोस्वामी, सुनील कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *