ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दो युवक गिरफ्तार, पिस्टल और चाकू बरामद

किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो युवकों को ज्वालापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 1 पिस्टल और 1 चाकू बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने अपनी गश्त बढ़ा दी। इसी कड़ी में चेकिंग अभियान के दौरान बीती देर रात ज्वालापुर पुलिस की रात्रि गश्त टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों से दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों के पास से 1 पिस्टल व 1 चाकू बरामद किया गया है। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम कैफ आलम पुत्र बदरुल हसन निवासी गढ़मीरपुर, रानीपुर व अविनाश पुत्र रमेश निवासी बंगाली बस्ती नयागांव, ज्वालापुर, हरिद्वार बताए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *