ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उबेर कप बैडमिंटन: भारतीय महिला टीम चीन से हारी, ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रही

बीडब्ल्यूएफ उबेर कप 2024 में अपना क्वार्टरफाइनल स्थान पहले ही सुनिश्चित कर चुकी युवा भारतीय महिला टीम ने ग्रुप ए के अपने अंतिम मुकाबले में मजबूत और मेजबान चीन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। हालांकि भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और नॉकआउट चरण के लिए तैयारी कर ली।

25 वर्ष से कम की औसत आयु वाली भारतीय टीम ने दुनिया के सभी शीर्ष-10 रक वाले खिलाड़ियों से सजी चीनी टीम को अच्छी टक्कर दी, हालांकि टीम 0-5 से हार गई और ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही, लेकिन क्वार्टर फ़ाइनल से पहले इस मैच से युवा भारतीय टीम को बहुत सी सकारात्मक बातें सिखने को मिलीं।

शुरुआती एकल मुक़ाबले में, इशारानी बरुआ ने ओलंपिक चैंपियन चेन युफ़ेई का सामना किया और पहले गेम में 6-4 की बढ़त भी बनाई, लेकिन फिर चीनी खिलाड़ी ने मैच पर कब्ज़ा कर लिया और अंत में मैच 21-12, 21-10 से जीत लिया।

मैच के बाद इशारानी ने कहा, “यह पहली बार था जब मैं इतने बेहतरीन खिलाड़ी के साथ खेल रही थी। मैच की गति काफी तेज थी, लेकिन मैंने जितनी गलतियाँ कीं, उससे मैं खुश नहीं हूँ। जब भी मैं लंबी रैलियाँ खेल पाती, तो मेरे पास अंक जीतने का मौका होता।”

राष्ट्रीय चैंपियन प्रिया कोनजेंगबाम और श्रुति मिश्रा को चेन किंग चेन और जिया यी फैन की दुनिया की नंबर 1 जोड़ी के खिलाफ 21-13, 21-12 से हार का सामना करना पड़ा, इससे पहले अनमोल खरब को दूसरे एकल में हान यू के खिलाफ दूसरे गेम में चोटिल होकर रिटायर होना पड़ा।

सिमरन सिंघी और रितिका ठाकर की युगल जोड़ी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सकी। भारतीय जोड़ी को लियू शेंग शू और तांग निंग से 9-21, 10-21 से हार का सामना करना पड़ा।

प्रतियोगिता में भारतीय टीम के लिए पदार्पण कर रही पंद्रह वर्षीय तन्वी शर्मा ने दूसरे गेम में एशियाई चैंपियन वांग झी यी से मुकाबला किया और वे 21-7, 21-16 से हार गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *