ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ट्रेलर के टक्कर से पिकअप पर चाऊमीन लाद रहे दो युवकों की मौत

 बक्शा थाना क्षेत्र के शम्भूगंज आदर्श इंटर कालेज के समीप वैसपार गांव के पास शनिवार की भोर में ट्रेलर ने दो पिकअप भीषण टक्कर मार दी। हदासे में पिकअप पर चाऊमीन लाद रहे दो युवकों की मौके पर मौत हो गयी। टक्कर इतना भीषण रहा की दोनों पिकप के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस ने बताया कि एक मृतक की पहचान बक्शा थाना क्षेत्र के शिवगुलामगंज उमरपुर निवासी 25 वर्षीय सचिन गुप्ता व सुल्तानपुर जनपद के लालडिग्गी कोतवाली निवासी 35 वर्षीय गौतम घोष पुत्र उत्तम घोष के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। मौके पर पुलिस ने आवागमन को सुचारू रूप से चालू कराया।

इस संबंध में जानकारी लेने के लिए थानाध्यक्ष है फोन पर बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *