ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

20 हजार नशीली गोलियों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

कछार पुलिस ने एक अभियान चलाकर 20 हजार नशीली गोलियों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। कछार के पुलिस अधीक्षक ने आज मीडिया को बताया कि अवैध मादक पदार्थों के परिवहन के खिलाफ आज विशेष अभियान चलाया गया।

कछार पुलिस और सीआरपीएफ की 147वीं/बी बटालियन ने इस अभियान के दौरान 20 हजार नशीली गोलियों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान समसुद्दीन बरभुइयां (30), समीम अहमद बरभुइयां (30) के रूप में हुई है। दोनों सिलचर के मानिकपुर राजनगर के निवासी बताए गए हैं। आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *