ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

डीएसपी और दारोगा को गोली मारने वाले बॉबी खान सहित दो अपराधी गिरफ्तार

रामगढ़ जिले के पतरातू में डीएसपी नीरज कुमार और दरोगा सोनू साव को गोली मारने वाले बॉबी खान समेत दो अपराधियों को एटीएस की टीम ने मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया है। इससे पहले बीते 17 जुलाई को एटीएस ने अमन साहू गिरोह के शार्प शूटर चंदन साव सहित तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बीते सात जुलाई को रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में कोयला कारोबारी रंजीत गुप्ता को गोली मारने में अमन साहू गिरोह का शार्प शूटर चंदन साव के साथ बॉबी खान भी शामिल था। गिरफ्तार अपराधी जेल में बंद अमन साहू के नाम पर कोल कंपनियों के अधिकारियों और अन्य व्यापारियों को जान से मारने की धमकी देकर उनसे मोटी रंगदारी वसूलने का काम करते थे।

उल्लेखनीय है कि एटीएस की टीम ने अमन साहू गिरोह के चंदन साव समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अपराधियों ने गैंग के सदस्य बॉबी खान के बारे में जानकारी दी थी।इसके बाद पुलिस ने बॉबी खान का लोकेशन ट्रैक किया था।

एटीएस और रामगढ़ पुलिस की टीम संयुक्त रूप से बॉबी खान को गिरफ्तार करने के लिए पतरातू इलाके में गयी थी। टीम रात करीब 8.30 बजे जब सरना उच्च विद्यालय के पास पहुंची तो उस वक्त बॉबी खान एक अन्य युवक के साथ बाइक से जा रहा था। टीम ने जैसे ही बॉबी खान को पकड़ने की कोशिश की तो बाइक के पीछे बैठे अपराधी ने ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान डीएसपी और दारोगा को गोली लग गयी। दोनों रांची मेडिका में इलाजरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *