ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ठण्ड की चपेट में आए ट्रक चालक ने, ट्रक में ही तोड़ दिया दम

जनपद बांदा में इस समय सर्दी का सितम जारी है। न्यूनतम पारा 4 से 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 11 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। ऐसी भीषण सर्दी में बीएसएनएल दफ्तर के पास ट्रक में लकड़ी लोड करा रहे चालक को अचानक ठंड ने अपने आगोश में ले लिया, जिससे उसने ड्राइविंग सीट पर बैठे-बैठे दम तोड़ दिया। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना अतर्रा कोतवाली क्षेत्र की है।

राजस्थान के नागर भरतपुर छापर गांव निवासी रुकमुद्दीन खां(39) बुधवार को अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के बीएसएनएल दफ्तर के पास लकड़ी लोड कर रहे थे। इसी बीच ठंड के प्रकोप के चलते ट्रक में बैठे इस चालक ने दम तोड़ दिया। जिसकी जानकारी किसी को नहीं हो पाई।

ट्रक लोड हो जाने पर ट्रक में लकड़ी लाद रहे मजदूरों ने ट्रक चालक को आवाज दी, लेकिन ड्राइविंग सीट में बैठे चालक की तरफ से कोई हरकत नहीं हुई। इस पर मजदूरों ने चालक को पास जाकर हिलाने की कोशिश की, तभी वह सीट से लुढ़क कर नीचे गिर गए। तब जाकर इन मजदुरों को रुकमुद्दीन खां की मौत की जानकारी हो सकी।

इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस बारे में अतर्रा कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि ठंड के कारण मौत हो जाने की आशंका है। इस संबंध में मृतक के परिजनों को सूचना भेजी गई है। उनके आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *