ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फर्जी मुकदमें की धमकी से परेशान युवक ने खुद को मारी गोली, मौत

हमीरपुर, 01 जुलाई । सुमेरपुर कस्बे के नेहा चौराहा के पास सोमवार को एक युवक ने प्रेम प्रसंग के मामले में फर्जी मुकदमे की धमकी से परेशान होकर अवैध तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

सुमेरपुर कस्बा के नेहा चौराहा के पास बांकी मार्ग में रजवा सोनी की ब्रेकरी एंड कोल्ड ड्रिंक्स की दुकान है। इस दुकान में रजवा सोनी के अलावा उसका इकलौता पुत्र अंकित उर्फ मोंटी सोनी (26) भी बैठता था। उसने प्रतिदिन की तरह सोमवार को दुकान में बैठा था। घर के सभी सदस्य दुकान के पीछे मकान में मौजूद थे। इसी दौरान अंकित ने अवैध तमंचे से सिर में गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर अंदर से पिता रजवा सोनी उर्फ रामबाबू, पत्नी कलावती दौड़कर दुकान में पहुंची तो देखा उनका इकलौता बेटा मोंटी का शव लहुलुहान हालत काउंटर के नीचे पड़ा था। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

 

 

इसे भी पढ़े :-राज्य में फिर सामूहिक पिटाई में युवक की मौत, पिछले चार दिन में पांचवीं घटना

 

अंकित के पिता ने बताया कि शनिवार कस्बे के तीन लोगों ने पुत्री से प्रेम प्रसंग का आरोप लगाकर उनके बेटे के साथ मारपीट की थी। बाइक छीनकर थाने में खड़ी करावा दी थी। उन लोगों ने छेड़खानी जैसे मुकदमें फंसाने की धमकी दी थी, जिससे आहत होकर अंकित ने आत्मघाती कदम उठाया है।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि फोरेसिंक टीम व फील्ड यूनिट से घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कराए गए है। घटना की जांच कराई जा रही है। जैसे ही तहरीर मिलती है तो इस मामले में कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *