ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

झाड़फूंक के नाम पर आदिवासी युवती के साथ दुष्कर्म, ढोंगी ‘साधुबाबा’ गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 18 जुलाई । बागडोगरा में झाड़फूंक के नाम पर एक आदिवासी युवती के साथ दुष्कर्म करने का एक मामला गुरुवार को सामने आई है। इस मामले में बागडोगरा थाने की पुलिस ने ढोंगी साधुबाबा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित का नाम रोंटू चिक बड़ाईक उर्फ़ साधुबाबा (38) है। आरोपित की गिरफ्तारी के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित युवती के पिता नहीं हैं। कुछ दिन पहले उसके बड़े भाई की भी मौत हो गई। युवती अपनी मां और भाभी के साथ रहती है। जिससे युवती मानसिक अवसाद से जूझ रही थी। आरोपित साधुबाबा युवती के घर झाड़फूंक करने आया करता था।

युवती का आरोप है कि झाड़फूंक के नाम पर साधुबाबा अक्सर दुष्कर्म करता था। जिससे युवती गर्भवती हो गई। इस बीच पिछले मंगलवार को युवती की मां की भी मौत हो गई। इसके बाद पीड़िता ने पड़ोसियों को पूरी घटना के बारे में बताया। जिसके बाद पड़ोसियों ने बागडोगरा थाने में बुधवार को साधुबाबा के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर देर रात साधुबाबा को गिरफ्तार कर लिया।

युवती ने बताई कि साधुबाबा पिछले आठ महीने से अक्सर मुझे ठीक करने के लिए हमारे घर आते। घर पर एक बीमार मां थी। भाभी भी काम के सिलसिले में बाहर रहती थी। इसी का फायदा उठाकर साधुबाबा झाड़फूंक के नाम पर डरा धमका कर दुष्कर्म करता था। डर के मारे किसी को बताने की हिम्मत नहीं होती थी। जब मुझे महसूस हुआ कि मैं गर्भवती हूं। इसके बाद भाभी और पड़ोसियों को इस बारे में बताया। पीड़िता ने साधुबाबा को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *