ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दिव्यांगजनों को नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण को लगेंगे परीक्षण शिविर

केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के विशेष प्रयास से एक बार फिर जनपद में दिव्यांगजनों को नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। जरूरतमंदों की पहचान के लिए मंगलवार से विकास खंड वार विशेष कैम्प का आयोजन शुरू हो जाएगा।

जरूरतमंद लोगों की सामाजिक व आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने व उन्हें योजनाओं से लाभांवित किए जाने की जानकारी दी। केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि दिव्यांगजनों तथा वयोश्री योजना के अन्तर्गत उन्हें सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की दिशा में भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय से सम्पर्क स्थापित कर सभी विकास खण्डों में अलग-अलग तिथियों में उनके परीक्षण के लिये कैम्प लगाये जा रहे हैं। परीक्षण के उपरान्त दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। 60 वर्ष की उम्र से ऊपर के वयोवृद्ध लोगों को कान की मशीन, चश्मा, छड़ी, कमर बेल्ट सहित अनेक चीजों की आवश्यकता होती है। जनपद में कम से कम 10 हजार दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित कराएं जाएंगे।

परीक्षण शिविर के लिए विकास खंड वार निर्धारित तिथियां

विकास खंड – तिथि

छानबे 7 नवंबर

सीटी 8 नवंबर

कोन 9 नवंबर

मझवां 17 नवंबर

पहाड़ी 18 नवंबर

सीखड़ 21 नवंबर

नरायनपुर 22 नवंबर

जमालपुर 23 नवंबर

राजगढ़ 25 नवंबर

लालगंज 28 नवंबर

हलिया 29 नवंबर

मड़िहान 30 नवंबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *