ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

जिले के फूलपुर कोतवाली के सदरपुर बरौली गांव में स्थित एक ट्यूबवेल के पास बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई।

फुलपुर कोतवाली के सदरपुर बरौली गांव निवासी बेलाल (28) सोमवार की शाम गांव के बाहर दुर्वाषा रोड पर स्थित ट्यूबवेल पर बैठा था। रात करीब 9 बजे बाइक सवार बदमाशों ने उस ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया। गोली लगने से बेलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। वही बदमाश मौके से फरार हो गए। हत्या की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, सीओ लालगंज, एसपी ग्रामीण, एसओजी व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन में जुट गए।

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि ट्यूबेल पर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। मौके पर सभी अधिकारी, फॉरेंसिक व एसओजी टीम भी जांच कर रही है। एसओजी के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया है। मृतक के ऊपर वर्ष 2019 से 2023 तक गोकशी व 02 गैंगस्टर के मुकदमे दर्ज है। इसी वर्ष हिस्ट्रीशीट भी खोली गई थी। मौके पर पूरी तरह से शांति व्यवस्था कायम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *